नानाजी ने दी समाजनीति की नई परिभाषा :धर्मेंद्र प्रधान
चित्रकूट, अमृत विचार। केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नानाजी देशमुख ने राजनीति में रहकर समाजनीति की नई परिभाषा दी। उन्होंने चित्रकूट में मुक्त विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार रूप दिया। उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख की 106 वीं जयंती पर चार …
चित्रकूट, अमृत विचार। केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नानाजी देशमुख ने राजनीति में रहकर समाजनीति की नई परिभाषा दी। उन्होंने चित्रकूट में मुक्त विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार रूप दिया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख की 106 वीं जयंती पर चार दिवसीय ग्रामोदय मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पोलियो के टीके लगाने में 30 वर्ष लग गए पर भाजपा सरकार ने कोरोना के टीके की 225 करोड़ डोज दो वर्ष के अंदर लगा दीं।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। शेखावत ने दीनदयाल शोध संस्थान के कामों की सराहना की। उप्र के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सिंह सचान, मप्र की पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर, खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत, मप्र लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी, सांसद बांदा- चित्रकूट आरके सिंह पटेल, सांसद सतना गणेश सिंह आदि ने भी इस मौके पर अपनी बातें कहीं और डीआरआई के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत नानाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संचालन डीआरआई के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम की भूमिका संगठन सचिव अभय महाजन ने रखी।
उपाध्यक्ष निखिल मुंडले एवं उत्तम बनर्जी ने आगंतुकों का स्वागत किया। डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी, जन अभियान परिषद मप्र के उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार, महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान मप्र के निदेशक संजय सर्राफ एवं डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन के अलावा चित्रकूट के सभी प्रमुख संत-महात्मा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बरेली: बारिश से डूबी स्मार्ट सिटी, सड़कें-मोहल्ले बने ‘स्वीमिंग पूल’, देखें…बदहाली की VIDEO
