मुरादाबाद : काशीपुर में पुल मरम्मत के चलते छह ट्रेनें रद्द
मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के रेलवे स्टेशन लाल कुआं और काशीपुर के बीच फुल मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। जिसके चलते आज से रामनगर काशीपुर और काठगोदाम जाने वाली छह ट्रेन रद्द की गई हैं। रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के रेलवे स्टेशन लाल कुआं और काशीपुर के बीच फुल मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। जिसके चलते आज से रामनगर काशीपुर और काठगोदाम जाने वाली छह ट्रेन रद्द की गई हैं।
रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि लाल कुआं और काशीपुर के बीच फुल मरम्मत का कार्य कल से शुरू किया गया है। जिसके कारण गाड़ी संख्या-05363 मुरादाबाद से काठगोदाम और 15060 आनंद विहार से लाल कुआं समेत छह ट्रेनें 13 अक्टूबर से अगले आदेश तक रद्द की गई है। ट्रेन रद्द की जानकारी यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दे दी गई है।
ये भी पढ़ें:- ‘रुपे’ की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए कई देशों से बातचीत कर रहा भारत: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
