बाराबंकी: छत से गिरकर किसान की मौत
अमृत विचार, बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के ग्राम भियामऊ में मकान के छत से गिरकर एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान पर काफी कर्ज लदा था और वह परेशान चल रहा था। बुधवार की रात में छत पर बैठा था। जहां से वह गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो …
अमृत विचार, बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के ग्राम भियामऊ में मकान के छत से गिरकर एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान पर काफी कर्ज लदा था और वह परेशान चल रहा था। बुधवार की रात में छत पर बैठा था। जहां से वह गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भियामऊ गांव निवासी श्रीनाथ पांडे 65 ने बुधवार की शाम अपने घर की छत से गिर गये। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए ले सीएचसी हैदर गढ़ ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाथ पांडे की केवल 3 बेटियां थी जिनकी शादी कर चुका था।
पत्नी के साथ वह घर में रह रहे थे बताते हैं खेती की जमीन भी कम थी और कर्जा बहुत लदा था । कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है दिखवा रहा हूं।
यह भी पढ़ें… बाराबंकी: देवा मेले का डीएम की पत्नी आज करेंगी शुभारंभ, बारिश ने बिगाड़ा खेल, जलभराव से व्यापारी परेशान
