दिल्ली पुलिस की हिरासत में गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से हिरासत में लिया। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया। प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को …

नई दिल्ली। गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से हिरासत में लिया। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया। प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किए जाने पर किया गया। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर PM के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया।

ये भी पढ़ें : भाजपा नेता पाटिल और मंत्री संघवी को बदनाम करने का आरोप, गुजरात आप प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज

 

रेखा शर्मा (NCWअध्यक्ष) ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया, जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैनें पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : ‘आप’ के गुजरात में सत्ता में आने पर गोपालकों को रोजाना 40 रुपये का भत्ता दिया जाएगा: केजरीवाल

 

संबंधित समाचार