अयोध्या: बाढ़ चौकी पहुंचे सांसद ने जाना पीड़ितों का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। बाढ़ पीड़ितों की व्यथा जानने के लिए गुरुवार को सांसद लल्लू सिंह ने पूरा बाजार में बनी बाढ़ चौकी का दौरा किया। बाढ़ चौकी दशरथ समाधि स्थल व बच्चूलाल इंटर कॉलेज में सांसद ने लोगों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों …

अमृत विचार, अयोध्या। बाढ़ पीड़ितों की व्यथा जानने के लिए गुरुवार को सांसद लल्लू सिंह ने पूरा बाजार में बनी बाढ़ चौकी का दौरा किया। बाढ़ चौकी दशरथ समाधि स्थल व बच्चूलाल इंटर कॉलेज में सांसद ने लोगों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। लोगों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों पर ठहरे सभी लोगों को खाने-पीने की सामाग्रियां उपलब्ध कराने के अलावा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सांसद ने कहा कि पशुओं के लिए चारे का प्रबंध कराया जाए ताकि कोई भी पुश भूख से व्याकुल न रहे। वहीं कुछ बाढ़ पीड़ितों ने ऊपरहार आवासीय पट्टे की समस्या के निराकरण को लेकर सांसद से अपनी बात कही। जिस पर सांसद ने लोगों को जल्द निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार पांडे, लेखपाल रामपाल और स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें.. अयोध्या: करवाचौथ के लिए सीधा मांगने गई महंत की पत्नी की पीट पीटकर हत्या

संबंधित समाचार