उन्नाव: एसडीएम व सीओ ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव जिले में दीपावली पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। लोग अभी से त्योहार की तैयारियों पर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में पटाखों की दुकानों पर पटाखों का भंडारण किया जाने लगा है। जिले में स्थाई दुकानों के अलावा दोस्ती नगर में पटाखों की बड़ी बाजार लगती है। पटाखों की बिक्री …

उन्नाव। उन्नाव जिले में दीपावली पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। लोग अभी से त्योहार की तैयारियों पर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में पटाखों की दुकानों पर पटाखों का भंडारण किया जाने लगा है। जिले में स्थाई दुकानों के अलावा दोस्ती नगर में पटाखों की बड़ी बाजार लगती है। पटाखों की बिक्री करवा चौथ से शुरू हो जाती है। पर्वों को लेकर बीती देर रात एसडीएम, सीओ पुलिस टीम के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों व आसपास के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम देखे।

एसडीएम सदर अंकित शुक्ला, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने अग्निशमन अधिकारी के साथ पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदाम स्वामियों को मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस के शहर में पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार की दुकान को बंद कराया जाएगा। जहां का रजिस्ट्रेशन है, वहीं पटाखे बेचने के निर्देश दिए।

अग्नि शमन यंत्रो की भी की गई जांच
एसडीएम ने बताया कि दुकानों, पटाखे के गोदामों पर निरीक्षण किया जा रहा है। कई पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटाखा स्वामियों को लापरवाही न बरतने तथा मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी न होने पाए।

अग्निशमन अधिकारी शिव दरस प्रसाद ने बताया कि पटाखा बिक्री करने वालों की दुकानों को लगातार चेक किया जा रहा है। जिनके पास सुरक्षा के मानक नहीं हैं, उनकी दुकानें सील की जाएंगी। पटाखा बिक्री के आसपास किसी प्रकार की कोई भी ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए। दोस्ती नगर में पटाखा की कई दुकानें हैं।

ऐसे में दुकानदार यहां पर महंगे दामों में पटाखे बेचते हैं। बताया यह भी जाता है कि छोटे दुकानदार इनसे अधिक मात्रा में पटाखे खरीद कर ले जाते हैं और बिना लाइसेंस के शहर के तमाम गलियों में पटाखे बेचते हैं। ऐसे में नियमों का पालन कैसे होगा यह देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें:-औचक निरीक्षण : लगातार आ रहीं शिकायत पर डीएम पहुंचे जिला अस्पताल

संबंधित समाचार