बरेली: निषेधाज्ञा उल्लंघन केस में कोर्ट में हाजिर हुए पूर्व मंत्री भगवत सरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 14 वर्ष पूर्व धारा 144 का उल्लंघन कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर तत्कालीन विधायक एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी समेत 181 सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध 10 जनवरी 2008 को रिपोर्ट दर्जकर विवेचना …

बरेली, अमृत विचार। 14 वर्ष पूर्व धारा 144 का उल्लंघन कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर तत्कालीन विधायक एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी समेत 181 सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध 10 जनवरी 2008 को रिपोर्ट दर्जकर विवेचना उपरांत सरकारी निर्देशों के उल्लंघन में धारा 188 आईपीसी में आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। पुलिस ने आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पूर्व मंत्री समेत 58 आरोपी तारीख पर हाजिर हुए। कोर्ट ने मामले में सुनवाई को 3 नवम्बर की तिथि नियत की है। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने कोतवाली में प्रदर्शन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपीगण वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: मंत्री के भतीजे की सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी निरस्त, सेशन में 19 को सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज