मथुरा: कदंब विहार में चला निगम का महाबली, घरों के बाहर अतिक्रमण को जेसीबी ने ढहाया
मथुरा, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 स्थित कदंब विहार कालोनी में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब नगर निगम के अधिकारी जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ कालोनी में आ धमके। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों द्वारा घर के बाहर किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। …
मथुरा, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 स्थित कदंब विहार कालोनी में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब नगर निगम के अधिकारी जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ कालोनी में आ धमके। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों द्वारा घर के बाहर किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- मथुरा: बारिश से हुए नुकसान का सर्वे पूरा न होने पर किसानों का धरना, सौंपा ज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामे को तैयार हो गए, लेकिन मौके पर मौजूद जेई उमेश कुमार की सूझबूझ से हंगामा नहीं हुआ। निगम के जेसीबी को रोकने के लिए लोगों ने अपने-अपने चहेतों को फोन कर कार्य रुकवाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। मौके पर मौजूद जेई उमेश कुमार सभी से फोन पर बात करते रहे और दूसरी ओर जेसीबी अपना काम करती रही।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि निगम के अधिकारी एकदम आ धमके हैं। जेसीबी चलाने से पहले उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया। यदि निगम नोटिस देती तो वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेते। इधर जेई उमेश कुमार ने बताया कि सभी को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिन लोगों ने घरों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है उसे तोड़ा जाएगा। वर्तमान में कालोनी में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
घरों के बाहर हुए अतिक्रमण के कारण सीवर लाइन डालने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल कॉलोनी की एक लाइन का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोग स्वयं अपना अपना अतिक्रमण हटा लें। दीपावली के बाद अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान किसी की कई सिफारिश नहीं मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मथुरा: नारकीय जीवन जीने को मजबूर भगवतीपुरम के लोग, गुहार लगाने के बाद भी नहीं सुनवाई
