‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ खेल के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत, सीएम ने की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ खेल के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के माकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मांझीबोरंड गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्ड़ी खेल के दौरान शांति मंडावी की मौत हो गयी है। …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ खेल के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के माकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मांझीबोरंड गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्ड़ी खेल के दौरान शांति मंडावी की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मांझीबोरंड गांव निवासी मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल हो गयी थीं, जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया था।

ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: ED ने आईएएस अधिकारी और दो अन्य को किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि हालत सामान्य नहीं होने पर चिकितसकों ने मंडावी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया, जहां इलाज के दौरान आज मंडावी की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंडावी के गृह ग्राम पहुंचकर शोक जताया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडावी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने मृत महिला के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। इससे पहले इस महीने की 11 तारीख को रायगढ़ जिले में ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ खेल के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- बेल पर मुखिया अब बेलगाम हो गया, यह लो भूपेश बघेल 25 रुपए प्रति टन का साक्ष्य : डॉ. रमन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका