बुलंदशहर: अपहृत व्यापारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर से अपहृत व्यापारी राजकुमार अग्रवाल को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यहां बताया कि शनिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये निकले हार्डवेयर कारोबारी अग्रवाल को अज्ञात लोगों …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर से अपहृत व्यापारी राजकुमार अग्रवाल को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यहां बताया कि शनिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये निकले हार्डवेयर कारोबारी अग्रवाल को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि कारोबारी की तलाश के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिले की सीमायें सील कर पुलिस द्वारा की जा रही सघन तलाशी के दौरान अपहृत व्यापारी को रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बरामद कर लिया। पुलिस ने कारोबारी के परिजनों को सूचित कर उन्हें सकुशल घर पहुंचा दिया है।

कुमार ने बताया कि व्यापारी राजकुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के बाद पुलिस द्वारा हर जगह की जा रही चैकिंग के लिये नाकेबंदी की गयी थी। इसी से घबराकर बदमाश उन्हें एक सुनसान इलाके के जंगल में छोड़ कर भाग गए। एसएसपी ने बताया की इस संबंध में उन्हें कुछ और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: बाइक समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व तमंचा बरामद

संबंधित समाचार