गौतमबुद्धनगर : आबूधाबी से सकुशल लौटा सीमेंट व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर । शनिवार की देर रात आबूधाबी से सीमेंट कारोबारी प्रवीण शर्मा की सकुशल वतन वापसी हो गई है। एयरपोर्ट पर प्रवीन के परिजन उन्हें लेने पहुंचे। प्रवीन शर्मा को आता देख सभी के चेहरे खुशी से खिल पड़े। इसके बाद परिजनों ने भारत माता की जयकार लगाने के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद …

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर । शनिवार की देर रात आबूधाबी से सीमेंट कारोबारी प्रवीण शर्मा की सकुशल वतन वापसी हो गई है। एयरपोर्ट पर प्रवीन के परिजन उन्हें लेने पहुंचे। प्रवीन शर्मा को आता देख सभी के चेहरे खुशी से खिल पड़े। इसके बाद परिजनों ने भारत माता की जयकार लगाने के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद परिजन खुशी-खुशी प्रवीन शर्मा को लेकर घर आ गए।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को प्रवीन पत्नी के साथ स्विजरलैंड घूमने गए थे। उन्होंने दिल्ली से फ्लाइट ली थी। इसके आगे आबूधाबी में फ्लाइट बदलकर उन्हें स्विजरलैंड के लिए रवाना होना था, मगर आबूधाबी पुलिस ने शक के आधार पर प्रवीन की गिरफ्तारी कर ली।

पुलिस की मानें तो प्रवीन का चेहरा आबूधाबी के एक वांटेड अपराधी से मिलता-जुलता है। उनकी पत्नी के कई तर्क दिए लेकिन ने दंपती की एक न सुनी और उनकी पत्नी को भारत डिपोर्ट कर दिया। जबकि प्रवीन को अपने साथ वहीं रोक लिया। इसके बाद परिजनों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई।

जिसके बाद डीएम गौतमबुद्धनगर ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रवीन की रिहाई के लिए सहायता मांगी। भारत सरकार की कोशिशों के आधार आबूधाबी पुलिस ने प्रवीन के सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद उसे रिहा कर दिया। प्रवीण शर्मा आबू धाबी से रिहा होकर शनिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उनके परिचित व परिजन उनका स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी बनाने का जल्द आएगा फैसला, 13 अप्रैल को खुलेगे टेंडर

संबंधित समाचार