PET Exam: दूसरी पाली की परीक्षा शुरू, बस-ट्रेनों मे पैर रखने की जगह नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में पीईटी परीक्षा रविवार को दूसरे दिन सुबह दस बजे से प्रारम्भ हुई। जोकि दोपहर 12 बजे तक चली। बता दें कि परीक्षा में लगभग 18 लाख अभ्यार्थी बैठे। प्रदेश में 1899 परीक्षा केंद्र बनाए गए। बता दें कि रविवार को राजधानी लखनऊ में एक शामली में दो, पीलीभीत में दो …

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में पीईटी परीक्षा रविवार को दूसरे दिन सुबह दस बजे से प्रारम्भ हुई। जोकि दोपहर 12 बजे तक चली। बता दें कि परीक्षा में लगभग 18 लाख अभ्यार्थी बैठे। प्रदेश में 1899 परीक्षा केंद्र बनाए गए। बता दें कि रविवार को राजधानी लखनऊ में एक शामली में दो, पीलीभीत में दो एक और अयोध्या जनपद में दो सॉल्वर को पुलिस ने पकड़ा है। शनिवार और रविवार को शाम चार बजे तक 27 सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। सभी एक दूसरे की जगह पर पेपर दे रहे थे।

दूर दराज से आए अभ्यार्थी देर रात परीक्षा केंद्र पर पहुंचे गए। रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों पर अभ्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। असल में ट्रेन के पहुंचे पर अभ्यार्थी रिर्जव बोगी में घुसते दिखाई पड़ रहे है। सीट पाने या फिर बोगी में पैर रखने के लिए वह जद्दोजहद शुरू कर देते।

लखनऊ के अलावा कानपुर सेंट्रल, झांसी, वाराणसी में रेलवे स्टेशन की बात करें तो तो प्लेटफॉर्म पर ट्रेन धीमी होते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लड़कियां भी भीड़ में किसी तरह बैठने की जद्दोजहद करती दिखीं। अभ्यार्थियों का कहना है कि प्रदेश सरकार को अभ्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। आज दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें:- PET Exam: कस्टम एंड एक्साइज इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार, अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

संबंधित समाचार