छत्तीसगढ़: पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में रविवार को पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी यह पता नहीं चल …

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में रविवार को पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी ने यह कदम जिस कारण से उठाया है।

ये भी पढ़ें – ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ खेल के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत, सीएम ने की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नवगठित जिले के औंधी क्षेत्र के डोमिकाला गांव में स्थित एक पुलिस शिविर में सुबह करीब सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है। बिलासपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल वेदराम राज ने शिविर में अपने बैरक में इंसास राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर उनके साथी वहां पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ मृत पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM ने जताया दुख