अयोध्या : नदी किनारे लावारिस हालत में मिली बाइक, सनसनी
अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना-बीकापुर मार्ग पर स्थित पलटूवीर पुल के नीचे विसुही नदी के किनारे लावारिस हालत में मोटरसाइकिल मिलने से हड़कंप मच गया। रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा कि पलटूवीर पुल के नीचे विसुही नदी के किनारे पानी में बिना नंबर की टूटी …
अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना-बीकापुर मार्ग पर स्थित पलटूवीर पुल के नीचे विसुही नदी के किनारे लावारिस हालत में मोटरसाइकिल मिलने से हड़कंप मच गया।
रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा कि पलटूवीर पुल के नीचे विसुही नदी के किनारे पानी में बिना नंबर की टूटी फूटी अवस्था में काले रंग की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मोटरसाइकिल को बाहर निकलवाया।
आसपास के जंगल में मोटरसाइकिल सवार की तलाश की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि नदी में गोताखोरों की मदद ली जाती तो कुछ परिणाम निकल सकता था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव से जानकारी करना चाहा तो उनका फोन उठा नहीं।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: लावारिस मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरत रहा जिला अस्पताल
