चित्रकूट पुलिस ने बरामद किए करीब 16 लाख रुपये के मोबाइल
चित्रकूट। पुलिस ने 125 मोबाइलों को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग पौने 16 लाख आंकी गई है। सोमवार को इन मोबाइलों को इनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी एसओजी-सर्विलांस एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने इन 125 मोबाइल फोनों …
चित्रकूट। पुलिस ने 125 मोबाइलों को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग पौने 16 लाख आंकी गई है। सोमवार को इन मोबाइलों को इनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी एसओजी-सर्विलांस एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने इन 125 मोबाइल फोनों को बरामद किया है।
इन मोबाइल धारकों ने पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को विभिन्न तिथियों में मोबाइल खोने संबंधी प्रार्थनापत्र दिए थे। एसपी ने एसओजी-सर्विलांस टीम को निर्देश दिए थे। टीम में आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित सिंह, प्रदीप द्विवेदी, आशीष कुमार, आदित्य, शरद कुमार,लवकुश यादव और ज्ञानेश मिश्रा शामिल रहे।
यह भी पढ़े:-कानपुर में सोते हुए युवक का सिपाही ने चुराया मोबाइल, एसपी आउटर ने किया निलंबित
