प्रतियोगिता : महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित
अमृत विचार, अयोध्या। मां शारदा शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय चिखड़ी हैरिग्टीनगंज ब्लॉक में डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बालिका दौड़ में देव इन्द्रावती महाविद्यालय अकबरपुर की छात्रा ममता राजभर प्रथम व इसी महाविद्यालय की रूबी कश्यप द्वितीय रहीं। वहीं …
अमृत विचार, अयोध्या। मां शारदा शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय चिखड़ी हैरिग्टीनगंज ब्लॉक में डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बालिका दौड़ में देव इन्द्रावती महाविद्यालय अकबरपुर की छात्रा ममता राजभर प्रथम व इसी महाविद्यालय की रूबी कश्यप द्वितीय रहीं। वहीं आरआरएसपीजी कॉलेज अमेठी की छात्रा अन्नू पाल तृतीय रहीं। बालक दौड़े में देव इन्द्रावती महाविद्यालय के शिव कुद्दू प्रथम व जुगेश कुमार द्वितीय रहे जबकि रानी गणेश पीजी कॉलेज अमेठी के छात्र सौरभ तिवारी तृतीय रहे।
दूसरी दौड़ बालक वर्ग में मां शारदा शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय अयोध्या के पवन कुमार प्रथम व शिवा द्वितीय रहे तो अमन मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.राजेश शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
संचालन प्राचार्य डॉ. विजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रमुख केके तिवारी, महाविद्यालय के प्रशासक राकेश पांडेय, जितेन्द्र चौहान, राहुल मिश्र, पंकज पांडेय, राजेश दुबे, सुधांशु सिंह, अजय यादव सेन प्रताप मौजूद आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- दंगल प्रतियोगिता : महिला और पुरूष पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दम
