बहराइच: चार डेंगू के मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर निवासी चार लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 10 बेड का अलग वार्ड बनाया है। सीएमएस के मुताबिक सभी तैयारी है। शहर के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी साहिल हलीम (25) पुत्र हलीम अहमद, मोती …

बहराइच, अमृत विचार। शहर निवासी चार लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 10 बेड का अलग वार्ड बनाया है। सीएमएस के मुताबिक सभी तैयारी है।

शहर के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी साहिल हलीम (25) पुत्र हलीम अहमद, मोती सिंह को बुखार आया। इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुई। जिस पर डेंगू की जांच डॉक्टरों ने कराई। जांच में दोनों डेंगू पॉजिटिव मिले। शहर के विकास भवन के पीछे रहने वाले सतवंत पाल और अस्पताल परिसर निवासी विकास यादव पुत्र राम मिलन यादव को भी बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान दोनों डेंगू पॉजिटिव मिले। इस पर सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ओपी चौधरी ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। दवाइयों के साथ जांच किट भी मौजूद है। वहीं शहर क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मिलने से नगर पालिका के फागिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य- मनरेगा का मतलब पहले भ्रष्टाचार था, अब विकास है

संबंधित समाचार