वारदात : लाखों की ज्वैलरी और नकदी समेट कर चोर फरार
हमीरपुर, अमृत विचार। दीपावली पर्व नजदीक आते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सोमवार रात चोरों ने थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव के एक घर में धावा बोलकर बेटी की शादी के लिए एकत्र की गई लाखों की नकदी समेत कीमती गहने पार कर दिए। जब परिजनों को घर में हुई चोरी की …
हमीरपुर, अमृत विचार। दीपावली पर्व नजदीक आते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सोमवार रात चोरों ने थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव के एक घर में धावा बोलकर बेटी की शादी के लिए एकत्र की गई लाखों की नकदी समेत कीमती गहने पार कर दिए।
जब परिजनों को घर में हुई चोरी की सूचना मिली तब पीड़ित ने सम्बन्धित कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा किया।
बिरखेरा निवासी रामबहादुर प्रजापति के मुताबिक, 25 नवम्बर को उनकी बेटी की शादी तय है। बरात के स्वागत और दहेज आदि के घर पर 4.20 लाख की नकदी रखी थी। साथ ही कीमती गहने भी बनवाकर रखे गए थे।
सोमवार की रात करीब 1 बजे चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। घटना की जानकारी तड़के 3 बजे पत्नी की आंख खुलने पर चली।
पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घर के अंदर बने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:- उन्नाव: लाखों की नकदी समेत 14 जुआरी गिरफ्तार, बड़े स्तर पर होता था जुआ
