हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM जयराम की सीट पर चेतराम ठाकुर को मिला टिकट
शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 46 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। ये भी पढ़ें- पुणे में मिला कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मरीज, BMC ने जारी की एडवाइजरी खास बात …
शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 46 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी।
ये भी पढ़ें- पुणे में मिला कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मरीज, BMC ने जारी की एडवाइजरी
खास बात यह है कि बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं।
सर्वोच्च हिमाचल के सर्वत्र विकास के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हिमाचल कांग्रेस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
फिर कांग्रेस का होगा उदय,
लोकतंत्र में जनता की होगी विजय।#HimachalKaSankalp #CongressHiVikalp pic.twitter.com/P4nOPTIUwj— Himachal Congress (@INCHimachal) October 18, 2022
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है। मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर MP को मिलेगी नई सौगात, 4.5 लाख लाभार्थियों को पक्के मकान देंगे PM मोदी
