इटावा: केंद्रीय टीम ने सैफई यूनिवर्सिटी में देखे डेंगू प्रबंधन के इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफई/ इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने मंगलवार को डेंगू प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से आई कें टीम के सदस्य डा. प्रताप सिंह एवं डा. प्रणव ज्योति ने विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी, डेंगू वार्ड और पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने वहां …

सैफई/ इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने मंगलवार को डेंगू प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से आई कें टीम के सदस्य डा. प्रताप सिंह एवं डा. प्रणव ज्योति ने विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी, डेंगू वार्ड और पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।

टीम ने वहां पर मौजूद नर्स स्टाफ एवं डॉक्टरों से डेंगू के बचाव, इलाज तथा व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। वार्डो में बेहतर साफ-सफाई रखने की बात कही।प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ आई के शर्मा एवं डेंगू वार्ड के नोडल ऑफिसर डॉ रमाकांत रावत ने अब तक कराई गई डेंगू की टेस्टिंग के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम के सदस्य डॉ प्रताप सिंह ने बताया कि इटावा जिले में 6 सदस्यीय टीम में डेंगू की रोकथाम के बारे में निरीक्षण कर रही है। हम लोग यहां से रिपोर्ट बनाकर के शासन को अवगत कराएंगे। जो भी निकल कर आएगा उसे शासन तक पहुंचाया जाएगा। इससे डेंगू की रोकथाम, उपचार और बचाव कार्यक्रमों में सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें-यूपी में प्रभावी नहीं है कानून व्यवस्था, जंगलराज कायम, प्रिंस सोनी

संबंधित समाचार