लखनऊ: पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को लगाई फटकार, सड़क का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । लोक निर्माण मंत्री ज़ितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ बुधवार को हज़रतगंज स्थित महाराणा प्रताप मार्ग पर कराए जा रहे मार्ग सुधार कार्य का निरीक्षण करने किया। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया । इस दौरान अधिकारी सड़क पर अपनी पसंद के हिस्से …

लखनऊ, अमृत विचार । लोक निर्माण मंत्री ज़ितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ बुधवार को हज़रतगंज स्थित महाराणा प्रताप मार्ग पर कराए जा रहे मार्ग सुधार कार्य का निरीक्षण करने किया। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया । इस दौरान अधिकारी सड़क पर अपनी पसंद के हिस्से को दिखाने लगे तो मंत्री ने उनके सुझाए गए स्थान की जगह दूसरे स्थान की खोदाई कराई । इस स्थान पर सड़क की गुणवत्ता बहुत खराब मिली। बस, इसी बात पर मंत्री जितिन प्रसाद बिफर पड़े और इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यस्थल पर ही कार्य से सम्बन्धित वांछित अभिलेख व कराये गये कार्यों की परीक्षण रिपोर्ट मांगा। मार्ग पर कराए गये डीबीएम कार्य की मोटाई जांची तो मौके पर 5.00 सेमी मोटाई के सापेक्ष 6.00 सेमी मिली। लोक निर्माण मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए डीबीएम कार्य की कोर की कटिंग भी कराई और काटे गये कोर को सील कर उसकी जांच क्वालिटी प्रमोशन सेल से कराने के निर्देश भी गये। लोक निर्माण मंत्री में विभाग के क्वालिटी प्रमोशन सेल के उपस्थित जांच अधिकारी को भी निर्देश दिया कि इसके परीक्षण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सम्बंधित के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर कराए जा रहे अवशेष कार्य मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र पूर्ण कराया जाये।

निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), अधीक्षण अभियन्ता, लखनऊ वृत्त, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, कार्य के प्रभारी सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता सहित कार्य से सम्बन्धित ठेकेदार मेसर्स श्यामा कान्स्ट्रक्शन की तरफ से उनके प्रतिनिधि पुनीत अग्रवाल उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-रामपुर: भड़काऊ भाषण मामले में आजम को झटका, कार्रवाई स्थगित करने का प्रार्थना पत्र खारिज

संबंधित समाचार