गौतम बुद्ध नगर: कार में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एक होटल के पास एक कार में बुधवार रात को आग लग गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एक होटल के पास एक कार में बुधवार रात को आग लग गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की रात को जिंजर होटल कट के पास कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कार चालक और उसमें सवार लोगों ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई है, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: पारिवारिक विवाद से परेशान दादा ने पोते को पिलाई जहरीली कोल्ड ड्रिंक, खुद भी पीकर दी जान

संबंधित समाचार