मुरादाबाद : अबकी मिट्टी के सुनहरे दीयों से जगमग होंगे घर-आंगन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दौर जब झालर, झूमर व चमक-दमक का है, तब भी मिट्टी के दीयों की प्रासंगिकता खत्म नहीं हुई है। दिवाली के मौके पर मिट्टी के दीयों की मांग हर साल बढ़ रही है। मांग बढ़ने व मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने की ग्राहकों की ललक ने कलाकारों को हाथ का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दौर जब झालर, झूमर व चमक-दमक का है, तब भी मिट्टी के दीयों की प्रासंगिकता खत्म नहीं हुई है। दिवाली के मौके पर मिट्टी के दीयों की मांग हर साल बढ़ रही है। मांग बढ़ने व मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने की ग्राहकों की ललक ने कलाकारों को हाथ का हुनर आजमाने का मौका दिया है। मिट्टी के रंग-बिरंगे दीयों से बाजार पटा पड़ा है। दीयों की नक्कासी बाजार में एक अलग छटा बिखेर रही है।

सुनहरे दीये पहली पंसद
इस बार बाजार में मिट्टी के साधारण दीयों के साथ ही डिजाइनर दीयों की भी खासा मांग बनी हुई है। लोगों की पसंद को देखते हुए कुम्हारों की ओर से अब मिट्टी के साधारण दीयों को भी आकर्षक रूप रंग दिया जा रहा है। कंजरी सराय स्थित व्यवसायी ज्योति ने बताया कि टेराकोटा से बने दीयों को रंगों के साथ- साथ गोटा से सजाया गया है। इस बार दीयों को गोल्डन रूप दिया गया है। जोकि ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा घर में सजाई जाने वाली दीपमाला के साथ पांच मुखी और ग्यारह मुखी डिजाइनर दीये भी लोगों को आकर्षिक कर रहे है। ज्योति ने बताया कि दीयो पर सूरजमुखी, गुलाब की पत्तियां व गोल्ड सेड में उकेरा गया है। इस एक दीये की कीमत 10 से 15 रुपये तक है।

बाजार में मौजूद सुनहरे रंग के दीये।

मोम के सुगंधित दीयों से भी महकेगा घर
बाजारों में मोम के खुशबू वाले डिजाइनर दीपक की भी काफी मांग है। इसमें सिंगल दीपक से लेकर दीपक का सेट भी उपलब्ध है। इनकी कीमत 10 रुपये 500 रुपये तक है। ताड़ी खाना चौहारा स्थित व्यापारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि रोशनी के पर्व को ध्यान में रखते हुए इस बार मोम में कई प्रकार के दीये हैं। बताया कि इसमें बाउल में गुलाब, बोतल के आकार के दीये महिलाओं की पसंद बना हुआ है। जिसकी कीमत 200 रुपये है। इसकी खास बात ये है कि यह कमल, गुलाब की खुशबू से लैस हैं। जिसे महिलाएं माता लक्ष्मी को अर्पित कर जलाएंगी।

बाजार में बिक रहे मोम के दीये।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अब राशन कोटेदार की दुकान से मिलेगा LPG सिलेंडर, डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संबंधित समाचार