हमीरपुर: गबन का आरोप सिद्ध होने पर सीडीओ ने निवर्तमान प्रधान सहित तीन को दिया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। गोहांड विकासखंड के ग्राम अकौना में विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई। जांच में निवर्तमान प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन पर एक लाख 22 हजार 717 रुपये गबन करने पर वसूली का नोटिस सीडीओ ने भेजा है। अकौना गांव में मनरेगा के तहत मेड़बंदी सहित अन्य विकास कार्यों में भारी …

अमृत विचार, हमीरपुर। गोहांड विकासखंड के ग्राम अकौना में विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई। जांच में निवर्तमान प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन पर एक लाख 22 हजार 717 रुपये गबन करने पर वसूली का नोटिस सीडीओ ने भेजा है।
अकौना गांव में मनरेगा के तहत मेड़बंदी सहित अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं की थी। जिसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गई। जांच में अनियमितताएं मिलीं। सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने निवर्तमान ग्राम प्रधान जुलेखा, ग्राम विकास अधिकारी शिवकांत गुप्ता व तकनीकी सहायक मनरेगा को संयुक्त रूप से दोषी पाते हुए गबन किए गए एक लाख बाइस हजार सात सौ सत्रह रुपये की वसूली का नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस में 15 दिन के अंदर धनराशि जमा नहीं करने
पर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराने की बात कही है।