अयोध्या: गीता पर बयान देने वाले कांग्रेस नेता पर जमकर बरसीं रीता बहुगुणा जोशी
अयोध्या। बीजेपी की वरिष्ठ नेता और सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल पर जमकर बरसी। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शिव राज पाटिल के बयान पर मुझे आश्चर्य हुआ है। गीता एक अनन्य सत्य …
अयोध्या। बीजेपी की वरिष्ठ नेता और सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल पर जमकर बरसी। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शिव राज पाटिल के बयान पर मुझे आश्चर्य हुआ है। गीता एक अनन्य सत्य है और उस पर इस तरीके का बयान गीता का अपमान है। यह भारतीयों की आत्मा का अपमान है। शिवराज पाटिल को अपने शब्द वापस लेकर क्षमा मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब मै पर्यटन मंत्री थी तब पहला दीपोत्सव हुआ था। मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों को उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री हमारे देश के धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। वह अद्भुत है। सरयू के दर्शन से ही अयोध्या में उद्धार हो जाता है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन से हिंदू आस्था प्रसन्न है। इसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें:-बेटे मयंक जोशी के सपा में शामिल होने पर रीता बहुगुणा ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
