बहराइच: जन सहयोग से बनी साइबर हेल्प डेस्क और विवेचना कक्ष का एसपी ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर थाना परिसर में जन सहयोग से बनी साइबर हेल्प डेस्क व विवेचना कक्ष का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। मौजूद प्रहरियों से वार्ता कर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिले के पयागपुर थाना परिसर में जन सहयोग से साइबर सेल और विवेचना कक्ष का निर्माण पूरा हुआ है। शुक्रवार …

पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर थाना परिसर में जन सहयोग से बनी साइबर हेल्प डेस्क व विवेचना कक्ष का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। मौजूद प्रहरियों से वार्ता कर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिले के पयागपुर थाना परिसर में जन सहयोग से साइबर सेल और विवेचना कक्ष का निर्माण पूरा हुआ है। शुक्रवार को दोनों कार्यालय का पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

एसपी ने भवन निर्माण की जांच की। इसके बाद ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर अंग वस्त्र भेंट किया। उद्घाटन समारोह के आयोजक पयागपुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार पांडे रहे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी ने मौजूद क्षेत्र के सम्मानित जनता व भव्य आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अलग विवेचना कक्ष और साइबर सेल का निर्माण होने से सुनवाई बेहतर और पारदर्शी हो सके।

थाना परिसर को दुल्हन जैसे सजाया गया था। जिसे देख पुलिस अधीक्षक गदगद व प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया, चौकी प्रभारी दिनकर शुक्ला ,उप निरीक्षक महंथ शर्मा, बीरबल, पहलवान सिंह, संदीप यादव, अमित सिंह, विकास मिश्रा, सहित थाना पयागपुर पुलिसकर्मी व विशेश्वरगंज के समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच पुलिस का खुलासा, 70 हजार की बकाया राशि मांगने पर हुई थी पुजारी की हत्या

संबंधित समाचार