देखिये मंत्री जी…ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहां तो यह था चराग हर घर के लिए, यहां चराग मयस्सर नहीं सहर के लिए। जनकवि दुष्यंत कुमार ने सरकार के दावे की विफलता के लिए लिखा था। वह यहां भी मौजू है। क्योंकि दिवाली और त्योहार के मद्देनजर विशेष रेल गाड़ियों के संचालन का दावा करने वाला रेल प्रबंधन ट्रेन में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहां तो यह था चराग हर घर के लिए, यहां चराग मयस्सर नहीं सहर के लिए। जनकवि दुष्यंत कुमार ने सरकार के दावे की विफलता के लिए लिखा था। वह यहां भी मौजू है। क्योंकि दिवाली और त्योहार के मद्देनजर विशेष रेल गाड़ियों के संचालन का दावा करने वाला रेल प्रबंधन ट्रेन में सीट दिलाने को लेकर चुप है। यह लाइव तस्वीरें हैं रेलवे स्टेशन की।

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट सप्त क्रांति एक्सप्रेस रवाना हुई। इस दौरान की अफरातफरी सामने है। जबकि पूरब की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों का भी हाल-बेहाल दिखा। ट्रेनों में भीड़ के कारण यात्री ट्रेनों में चढ़ पा आए। दिन भर विभिन्न ट्रेनों के कोच में रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री परिवार सहित आपातकालीन खिड़की से ट्रेनों में सवार हुए।

यात्री हितों की अनदेखी पर डीआरएम को पत्र
दैनिक रेल यात्री संगठन ने रेल प्रशासन पर यात्रियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष सुधीर पाठक ने कहा है कि अग्रिम यात्रा किराया अदा करने के बावजूद भी मंडल के तमाम स्टेशनों पर एमएसटी बनाने में नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है। प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थलों पर सामान्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जबकि यात्री सलाहकार समिति में भी गैर यात्रियों का प्रतिनिधित्व है। पाठक ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर शुक्रवार को लाइनपार स्तिथ बुकिंग खिड़की पर महिला रेलकर्मी द्वारा एमएसटी न बनाए जाने की शिकायत की है। कहा है कि कर्मचारी द्वारा मासिक सीजन टिकट बनाए जाने से मना कर दिया गया। ऐसे में विभाग को राजस्व हानि पहुंचाए जाने व यात्री हितों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रेलवे के दावे हवाहवाई, ट्रेनों में सीट की मारामारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

संबंधित समाचार