हल्द्वानी: बर्तन बाजार में उमड़ी भीड़, दुकानदारों की चांदी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। धनतेरस पर असमंजस को लेकर शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धनतेरस से एक दिन पूर्व ही बर्तन बाजार लोगों से गुलजार हो गया। लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। वहीं दीपावली पर पूजा में प्रयोग होने वाली विभिन्न …

हल्द्वानी, अमृत विचार। धनतेरस पर असमंजस को लेकर शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धनतेरस से एक दिन पूर्व ही बर्तन बाजार लोगों से गुलजार हो गया। लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। वहीं दीपावली पर पूजा में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।

इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग बनने के कारण धनतेरस रविवार को मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त शनिवार की सांय 6 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हुआ है। जो रविवार 23 अक्टूबर की सायं 6 बजकर 05 मिनट तक है। इसको लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति देखने को मिली। कई लोगों ने शनिवार को ही धनतेरस मना लिया।
शनिवार की सुबह से ही बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। शाम होते-होते बाजार रौनक काफी बढ़ गई।

खासकर बर्तन बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने चम्मच, गिलास, प्लेट, थाली, भोजन थाल, जग के अलावा तांबे के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। वहीं मीरा मार्ग, सदर बाजार व पटेल चौक में खील-खिलौनों की दुकानों में भी लोग खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व पूजन सामग्री की भी खरीदारी की। बाजार में बढ़ रही लोगों की भीड़ को देखते हुए रविवार को धनतेरस पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार