गोरखपुर: वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हर बार की तरह इस बार भी वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस बार वहीं से जिले की ग्राम पंचायतों को 80 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वह शिलान्यास करेंगे जबकि 43 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वनग्राम …

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हर बार की तरह इस बार भी वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस बार वहीं से जिले की ग्राम पंचायतों को 80 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वह शिलान्यास करेंगे जबकि 43 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वनग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर तीन में प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

बतौर मुख्यमंत्री योगी की यह लगातार छठवीं दिवाली होगी। हालांकि यह सिलसिला उन्होंने 13 साल पूर्व 2009 के दीपपर्व से ही प्रारंभ कर दिया था। हर बार की तरह इस बार भी योगी के आगमन का उल्लास गांव में छाया हुआ है। प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग सीएम के स्वागत में अपने-अपने घर-द्वार की साफ सुथरा बनाने, सजाने-संवारने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ विश्वविद्यालय: पीजी में पहली मेरिट सूची से चयनित अभ्यर्थी इन तिथियों में करवा सकते हैं सत्यापन

संबंधित समाचार