बरेली: बिजली कंट्रोल रूम तैयार, फाल्ट होने पर पहुंचेंगे कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर घरों में लाइटों की सजावट से बिजली का लोड बढ़ गया है। ऐसे में फाल्ट भी होंगे। सूचना पर कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक करेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया गया है। कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मी तैनात …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर घरों में लाइटों की सजावट से बिजली का लोड बढ़ गया है। ऐसे में फाल्ट भी होंगे। सूचना पर कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक करेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया गया है। कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मी तैनात रहेंगे। एसडीओ व जेई भी क्षेत्र में भ्रमण कर सप्लाई पर नजर रखेंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: आरएन टैगोर कॉलेज में सफाई के प्रति बच्चों को किया जागरूक
दिवाली पर शहरवासियों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। इसको लेकर विद्युत वितरण निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों के अवकाश रद रहेंगे। रोस्टर के अनुसार सभी की खंडों में तैनाती रहेगी। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। बिजली कटौती होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बेहतर आपूर्ति देने के लिए ट्रांसफार्मर का लोड दुरुस्त किया गया है। ओवर हेड लाइन की राह में आ रहे पेड़ों की टहनियों की छटाई भी की गई है।
30 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार
त्योहारों पर भरपूर बिजली देने के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर उपकरण बदलने से लेकर फीडरों पर जर्जर केबिल बदले जा रहे हैं, जिसके चलते सप्लाई बाधित रही है। दिवाली को लेकर शहर में करीब 30 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार करवाए गए हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी या फुंकने की स्थिति में मोबाइल ट्रांसफार्मर भेजकर सप्लाई कराई जाएगी। खराब ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र व फोन नंबर
जगतपुर – 0581-2520013
कोहाड़ापीर-9012852716
परसाखेड़ा- 9458228266
सदर कैंट- 0581-2523037
सिविल लाइन- 0581-2422244
रामपुर गार्डन- 8445571208
कुतुबखाना- 9897817118
महानगर- 0581-2583092
सनसिटी का 0581-2315550
मिशन कंपाउंड- 8005499583
शाहदाना -9837474424
सुभाषनगर-0581-2430079
हरुनगला-0581-2521594
सीबीगंज-8273686859
इज्जतनगर- 8171574937
राजेंद्र नगर-9410478258
डीडीपुरम-7037200105
दुर्गा नगर- 6397183677
डेलापीर- 9411446672
किला- 8899485761
मढ़ीनाथ-7252070728
उपभोक्ताओं की शिकायत निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सूचना पर कर्मचारी मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करेंगे।- विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
ये भी पढे़ं- बरेली: दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों को ट्रेनों ने कराया इंतजार
