एक दीया शहीदों के नाम : 101 दिए से रोशन हुआ स्थल
अमृत विचार, बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच के तत्वावधान में नगर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 101 दिए जलाकर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्पन्न कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह …
अमृत विचार, बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच के तत्वावधान में नगर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 101 दिए जलाकर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्पन्न कराया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पांच वर्षों से ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,देश शहीद जवानों ने अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम स्वतंत्र नहीं होते इसलिए जब भी हम अपना कोई पर्व त्यौहार मनाये तब हमें अपने शहीदों को भी याद करना चाहिए क्योंकि हमारा अस्तित्व आज उन्हीं शहीदों के चलते हैं अन्यथा आज भी हम गुलाम होते।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेई, प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र,प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र,प्रदेश महामंत्री संजय सिंह,प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एकता जायसवाल, प्र्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम निषाद ,संयोजक रोहित वर्मा, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य अतुल गौड़,वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य बजरंगबली पाठक,ट्रस्टी सदस्य आलोक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदीप मिश्र,ट्रस्टी सदस्य शोभनाथ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष महिला विंग मंजू निगम जिला सचिव महिला विंग मुन्नी देवी, बैजू रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- बांदा: रंगोली सजाकर छात्र-छात्राओं ने मनाया दीपोत्सव पर्व
