Deepawali : 27 साल बाद कल ढाई घंटे रहेगा सूर्यग्रहण, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली की खुशियों के बाद अगले ही दिन सूर्य ग्रहण होगा। 27 साल बाद दीपावली के अवसर पर यह ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार ढाई घंटे के इस ग्रहण में विशेष सावधानी की भी जरूरत है। दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि …

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली की खुशियों के बाद अगले ही दिन सूर्य ग्रहण होगा। 27 साल बाद दीपावली के अवसर पर यह ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार ढाई घंटे के इस ग्रहण में विशेष सावधानी की भी जरूरत है। दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा।

जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा। ज्योतिष पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूर्य ग्रहण दीपावली के अगले ही दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहार में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और गणेश की विशेष पूजा-आराधना की जाती है।

लेकिन इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण का साया भी पड़ रहा है। दीपावली के अगले दिन ग्रहण होने से इस बार महापर्व के दौरान सूर्यग्रहण का साया रहेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष पूर्व भी हुई थी। इससे पूर्व 1995 में दीपवाली के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी। सूर्य ग्रहण के कारण लक्ष्मी पूजन पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आठ नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

-आठ नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ेगा। ज्योति पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि देव दिवाली के दिन साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

जानें कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण

दिन मंगलवार
सूतक प्रारंभ सुबह 03:03
सूतक समाप्त सूर्यास्त 5:32

ग्रहण के दौरान ये न करें

  • कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण को न देखें, न ही घर से निकलें।
  • तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए।

ग्रहण में ये करें

  • पहले ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखें
  • इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
  • इसके असर को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- दीपावली पर शेयर बाजारों में एक घंटे के लिए होगा मुहूर्त कारोबार, जानें क्या है परंपरा?

संबंधित समाचार