बाराबंकी: धूमधाम से मनाया गया दीप पर्व, देर रात तक हुई आतिशबाजी
बाराबंकी, अमृत विचार। जिलेभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया रहा। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया। शाम के समय माता लक्ष्मी जी के साथ श्री गणेश …
बाराबंकी, अमृत विचार। जिलेभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया रहा। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया। शाम के समय माता लक्ष्मी जी के साथ श्री गणेश जी का पूजन कर पर्व को मनाया गया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की।
वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण शहर में कहीं कहीं जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर मेन बाजार, घंटाघर बाजार, सराफा बाजार, देवा कस्बा, छाया चौराहा, श्री राम कालोनी, हैदरगढ़ रोड में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया।
सोमवार को दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों ने शाम को माता लक्ष्मी जी व गणेश जी की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया खुशियों के साथ लोगों ने त्योहार का लुत्फ उठाया।
हैदरगढ़ रोड श्रीराम कॉलोनी स्थित पुरानी मोरंग मंडी में पटाखों के लिए स्टाल लगाए गए थे। किसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। दीपावली पर अनुमान के अनुसार लगभग दो करोड़ से अधिक के पटाखे जलाए गए।
दुकानदारों ने बताया कि फूंक वाले बम में किसी प्रकार का हादसा होने का कोई डर नहीं है, क्योंकि इन बमों को दूर फेकने पर ही यह बजते है। बच्चों ने खूब फुलझड़ियां जलाई। पटाखा बाजार में सबसे ज्यादा महताब फुलझड़ियां व आसमानी रंग बिरंगी बरसातो की खूब बिक्री हुई।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी
