छत्तीसगढ़: 45 वर्ष के शख्स ने किया 12 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिटी …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 45 वर्ष एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि सोमवार को जब बालिका अपने पुराने घर में नहाने के लिए गई थी तब गांव में ही रहने वाला आरोपी वहां पहुंच गया और बालिका के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि जब बालिका ने शोर मचाया तब बालिका की बड़ी बहन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पत्नी के दहेज नहीं लाने पर पति ने की दूसरी शादी, विरोध पर भाई से कराया रेप, तीन गिरफ्तार