बाराबंकी: भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर / बाराबंकी, अमृत विचार। नाग लीला मेला समिति द्वारा बदोसराय कस्बे में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण और बलराम की सजीव झांकी बनाकर कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर रंग गुलाल उड़ाते हुए सैकड़ों लोग नाचते गाते चल रहे थे। कस्बे …

सिरौलीगौसपुर / बाराबंकी, अमृत विचार। नाग लीला मेला समिति द्वारा बदोसराय कस्बे में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण और बलराम की सजीव झांकी बनाकर कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर रंग गुलाल उड़ाते हुए सैकड़ों लोग नाचते गाते चल रहे थे।

कस्बे में जगह जगह शोभा यात्रा का लोगों ने अपने दरवाजे पर दर्शन पूजन किया। प्राचीन राम जानकी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे में भ्रमण करने के बाद नाग लीला मेला मैदान पहुंची जहां पर हवन पूजन के उपरांत गोवर्धन पर्वत पर श्रीकृष्ण एवं बलदाऊ की पूजा अर्चना की गई।

बताते चलें बाराबंकी जनपद में एकमात्र कस्बा बदोसराय में ही नागलीला मेला आयोजित किया जाता है। इस मेला समिति द्वारा ही दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन वर्षों से परम्परागत किया जाता है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण और बलराम के रूप में दो विप्र लड़कों को सजाकर शोभायात्रा निकाल कर पूजा अर्चना की जाती है। इसके संबंध में मान्यता है कि जब लीला पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के प्रकोप से होने वाली मूसलाधार वर्षा से ब्रज वासियों को बचाने के लिए 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपने सबसे छोटी उंगली पर उठा कर रखा और गोप गोपिकाएं उसकी छाया में सुख पूर्वक रहे।

सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके उत्सव मनाने की आज्ञा दी । तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात रहा। नाग लीला मेला समिति अध्यक्ष राम मनोरथ मौर्य अशोक तिवारी पंडित कृष्णानंद अवस्थी सुनील कुमार मौर्या सहित शोभायात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। गोवर्धन पूजा विधि विधान से पंडित सज्जनानंद महाराज द्वारा संपन्न करायी गयी । जिसके बाद माल पुआ का प्रसाद वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें-बाजपुर: उधारी के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप

संबंधित समाचार