बांदा: नदी में डूबकर एक किशोर की मौत, दूसरे की जान बची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। बागै नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में समा गए। दोनों को डूबता देख आसपास नहा रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दिया। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। एक किशोर को बचा लिया गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर …

बांदा, अमृत विचार। बागै नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में समा गए। दोनों को डूबता देख आसपास नहा रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दिया। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। एक किशोर को बचा लिया गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली के भरखरी गांव निवासी देवकुमार बदौसा स्थित पशु अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहता है। मंगलवार की सुबह उसका पुत्र अंकित (17) अपने दो दोस्त राजाराम और कुलदीप के साथ बागै नदी नहाने गए थे। नहाते समय पैर फिसल जाने से राजाराम और अंकित नदी में डूबने लगे। दोस्तों को नदी में डूबता देख कुलदीप ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास नदी में नहा रहे ग्रामीणो ने नदी में छलांग लगा दी। राजाराम को तो किसी तरह डूबने से बचा लिया। लेकिन अंकित गहरे पानी में समा गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंकित को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां ड्यूटी में तैनात चिकत्सिक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीखपुकार मच गई। मृतक के पिता देवकुमार ने बताया कि नदी में खनन के चलते बड़े बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमे अंकित समा गया। अंकित तीन बहनों में इकलौता भाई था।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: चंद्रेश पांडे का आरबीआई ग्रेड बी में चयन

संबंधित समाचार