पीलीभीत से बरेली पहुंचा टिड्डी दल, किसानों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। गुरुवार को पीलीभीत के पूरनपुर तहसील में कहर बरपाने के बाद शुक्रवार को टिड्डी दल बरेली पहुंच गया है। दमखोदा ब्लॉक से होते यह दल बहेड़ी में पहुंच गया है। इस दल को उड़ते देख किसानों में हड़कंप मच गया। कृषि विभाग की टीम मौके पर है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी …

बरेली,अमृत विचार। गुरुवार को पीलीभीत के पूरनपुर तहसील में कहर बरपाने के बाद शुक्रवार को टिड्डी दल बरेली पहुंच गया है। दमखोदा ब्लॉक से होते यह दल बहेड़ी में पहुंच गया है। इस दल को उड़ते देख किसानों में हड़कंप मच गया। कृषि विभाग की टीम मौके पर है।

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि टिड्डी दल ने अभी कहीं फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। दमखोदा ब्लॉक से होते हुए यह दल बहेड़ी ब्लॉक के कुछ हिस्सों में उड़ रहा है। किसान सतर्क हैं, कृषि विभाग ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। हवा के रूप के हिसाब से यह दल रामपुर या उत्तराखंड की तरफ रवाना हो सकता है।

संबंधित समाचार