चुनाव आयोग ने अखिलेश को जारी किया नोटिस, 10 नवंबर तक मांगा जवाब, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव आयोग ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आज उस आरोप पर नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था हर विधानसभा से मुस्लिम और यादवों के 20 हजार वोट मतदाता सूची से हटाए गए। अखिलेश ने यह आरोप यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया था। इतना ही चुनाव आयोगी सपा प्रमुख से 10 नवंबर …

लखनऊ। चुनाव आयोग ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आज उस आरोप पर नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था हर विधानसभा से मुस्लिम और यादवों के 20 हजार वोट मतदाता सूची से हटाए गए। अखिलेश ने यह आरोप यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया था। इतना ही चुनाव आयोगी सपा प्रमुख से 10 नवंबर तक सबूत और दस्तावेज के साथ अपने आरोपों से जुड़े साबित पेश करने को कहा।

दरसअल अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और सूबे के हर विधानसभा से मुस्लिम और यादवों के 20 हजार वोट मतदाता सूची से हटाए गए। चुनाव आयोग ने 10 नवंबर तक अखिलेश यादव से सबूत और दस्तावेज के साथ अपने आरोपों से जुड़ा जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्र का नंबर और गलत तरीके से मतदाता के नाम काटने का विवरण अखिलेश से मांगा है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: संपर्क मार्ग पर कराए गए निर्माण मामले में सहायक, अवर अभियंता को नोटिस जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज