जाम से मिलेगी निजात : भोगनीपुर- चौडगरा हाईवे चौड़ीकरण के लिए सात को कंपनी का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर : भोगनीपुर-घाटमपुर-चौडगरा स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने के लिए 1136.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के लिए सात कंपनियां आगे आई हैं। सात नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। उप्र राज्य राजमार्ग प्राधिकरण कंपनी का चयन कर दिसंबर तक करार करेगा ताकि नए वर्ष में इस हाईवे के निर्माण का काम …

अमृत विचार, कानपुर : भोगनीपुर-घाटमपुर-चौडगरा स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने के लिए 1136.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के लिए सात कंपनियां आगे आई हैं। सात नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। उप्र राज्य राजमार्ग प्राधिकरण कंपनी का चयन कर दिसंबर तक करार करेगा ताकि नए वर्ष में इस हाईवे के निर्माण का काम शुरू हो जाए।

इस मार्ग के चौड़ीकरण से न सिर्फ भौंती, सचेंडी में जाम काम होगा बल्कि रूमा और घाटमपुर में भी जाम से मुक्ति मिलेगी। वाहनों को भोगनीपुर से घाटमपुर होते हुए चौडगरा के रास्ते फतेहपुर जाना आसान हो जाएगा। टोल टैक्स भी कम लगेगा। स्टेट हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

उप्र राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माण के लिए कंपनी का चयन विधानसभा चुनाव से पहले ही कर लिया था और कैबिनेट से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के करण बिना कैबिनेट की मंजूरी के ही कंपनी से करार किया गया, लेकिन बाद में कंपनी ने निर्माण से कदम वापस खींच लिए थे।

इसकी वजह थी जरूरत से ज्यादा बिलो टेंडर डालना। ठेका हथियाने के लिए कंपनी ने बहुत ही लो टेंडर डाल दिया था, लेकिन बाद में जब लगा कि काम नहीं हो पाएगा तो उसने इंकार कर दिया। प्राधिकरण ने कंपनी की जमानत राशि को जब्त कर लिया और फिर से टेंडर मांग लिए।

82.53 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर होना है। डिजाइन विल्ड फाइनेंस आपरेट एंड ट्रांसफर मोड के तहत निर्माण एजेंसी ही पूरी धनराशि खर्च करेगी और टोल टैक्स की वसूली कर लागत और मुनाफा निकालेगी। इस हाईवे को दो साल में बनाने का लक्ष्य रखा है।

इस हाईवे पर भोगनीपुर, घाटमपुर और चौडगरा रेलवे रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनेगा। घाटमपुर में 4.6 किलोमीटर लंबा एक बाईपास बनाया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से झांसी की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर, चौडगरा की ओर जाना है वे आसानी से चले जाएंगे।

भूमि अधिग्रहण पर 291 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में सांसद देवेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। यह घाटमपुर ह नहीं आसपास के कई जिलों के लोगों के लिए लाभदायक होगा।

यह भी पढ़ें:- आवागमन में जद्दोजहद : क्षतिग्रस्त पुलिया के निकट से बन रहे बाईपास में देरी से परेशानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा