पर्दाफाश : बहन पर जानलेवा हमला करने वाला भाई गया जेल
अमृत विचार, बहराइच। फखरपुर के तिंगाई पाण्डेय पुरवा गांव निवासी युवती पर उसके भाई ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने बड़े भाई की तहरीर पर प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया। घटना के 24 घंटे में ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र …
अमृत विचार, बहराइच। फखरपुर के तिंगाई पाण्डेय पुरवा गांव निवासी युवती पर उसके भाई ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने बड़े भाई की तहरीर पर प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया। घटना के 24 घंटे में ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिंगाई के मजरा पाण्डेय पुरवा गांव निवासी अनीता (20) पुत्री सियाराम गुरुवार को घर में काम कर रही थी। तभी उसके छोटे भाई सोनू ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का बयान दर्ज किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बड़े भाई शिवशंकर की तहरीर पर प्राण घातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम निवास की टीम ने आरोपी भाई सोनू को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हमले में प्रयुक्त हंसिया को बरामद कर सीज कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- पर्दाफाश : दस हजार रुपये के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या
