बरेली: कोरोना से बचाने को चंद्रगुप्त के साथ सड़कों पर उतरे यमराज
बरेली, अमृत विचार। कोरोना तेजी से लोगों की जिंदगी लील रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव नहीं रख रहे हैं। शनिवार को शहर की सड़कों पर चंद्रगुप्त के साथ यमराज दिखे तो लोग उनके रूप को देखकर चौंक गए। दया दृष्टि रंगमंच के कार्यकर्ताओं ने यमराज और चित्रगुप्त का रूप रखा। यमराज ने …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना तेजी से लोगों की जिंदगी लील रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव नहीं रख रहे हैं। शनिवार को शहर की सड़कों पर चंद्रगुप्त के साथ यमराज दिखे तो लोग उनके रूप को देखकर चौंक गए। दया दृष्टि रंगमंच के कार्यकर्ताओं ने यमराज और चित्रगुप्त का रूप रखा। यमराज ने मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया, यह कहकर डराया कि चित्रगुप्त ऐसे लोगों के नाम अपने रजिस्टर में नोट कर रहे हैं। जागरूक करने के तरीके की लोगों ने सराहना की।
सराकार की ओर से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोग नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को दया दृष्टि रंगमंच के कलाकारों ने कोरोना को लेकर लापरवाही करने वाले के लिए यमराज के दर्शन कराए। यह भी बता कि चित्रगुप्त लापरवाही बरतने वालों के नाम पते नोट कर रहे हैं। सड़कों पर बगैर मास्क लगाए घूमने वालों को यमराज ने टोका। कलाकार का यमराज रूप देख लोग एक बार को हक्के-बक्के रह गए। कलाकार का कहना था कि अब ऊपर जगह नहीं बची है, इसलिए उन्हें खुद पृथ्वी पर आना पड़ रहा है। यमराज और चित्रगुप्त की वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर की है।
