बरेली: दिवाली के बाद घटने लगी जहरीली हवा, एक्यूआई 244 से 116 पहुंचा
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के पहले से ही वाहन और पटाखों के धुएं से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था। अब पहले की अपेक्षा वायु प्रदूषण में कमी आई है। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स ) 244 से घटकर अब 116 तक आ गया गया है। हालांकि यह स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। यह भी …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के पहले से ही वाहन और पटाखों के धुएं से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था। अब पहले की अपेक्षा वायु प्रदूषण में कमी आई है। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स ) 244 से घटकर अब 116 तक आ गया गया है। हालांकि यह स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
यह भी पढ़ें- बरेली: दलित और मुसलमान को बर्दाश्त नहीं करने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ना है- इमरान मसूद
दिवाली के पहले और अगले दिन के एक्यूआई के आंकड़ों को देखें तो फिलहाल स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक्यूआई मॉनिटर के मुताबिक स्तर 116 तक आ गया, जबकि 25 अक्टूबर को यह आंकड़ा 244 तक पहुंच गया था। राजेंद्र नगर में स्थित पीसीबी कार्यालय में लगे मॉनिटर के मुताबिक शुक्रवार को यहां का एक्यूआई 225 से घट कर 114 तक आ गया है। वायु प्रदूषण के स्तर को देख बोर्ड के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट की एनालिसिस की जाएगी
विभागीय मुख्यालय के निर्देश पर दिवाली से पहले और बाद के दिनों में रिकॉर्ड की गई वायु और ध्वनि प्रदूषण की रिपोर्ट राज्य और केंद्रीय मुख्यालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के तहत सिविल लाइंस और राजेंद्र नगर में स्थापित एक्यूआई यंत्रों के आंकड़ों सहित राजेंद्र नगर में लगे एक और अस्थायी सिस्टम का भी डाटा एनालिसिस कर भेजा जाएगा।
शहर में निर्माण कार्यों के चलते प्रदूषण बढ़ा है। त्योहार के दिनों में वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। दिवाली पर पटाखों के धुएं से भी वायु प्रदूषण बढ़ा था। अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य ताे नहीं है, हालांकि 100 से नीचे की स्थिति होने पर ही सामान्य कहा जा सकता है, लेकिन पहले से बेहतर है—रोहित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी
यह भी पढ़ें- बरेली: मदरसा फैज-ए-आम में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल, जांच की मांग
