लखनऊ में कोरोना समाप्ति की ओर, लेकिन बचाव अभी भी जरूरी- सीएमओ
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दर यहां बेहद कम हो गई है। मौजूदा समय में हर दिन 5 से 6 मरीज देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बारे में बातचीत के दौरान सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की दर बहुत ही …
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दर यहां बेहद कम हो गई है। मौजूदा समय में हर दिन 5 से 6 मरीज देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बारे में बातचीत के दौरान सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की दर बहुत ही कम है, लेकिन अभी भी बचाव जरूरी है। कोशिश हो कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में जब भी जायें तो मास्क अनिवार्य रूप से लगायें। उन्होंने कहा अभी ऐसे स्थानों पर मास्क न लगाना खतरे का दावत देना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलग-अलग क्षेत्र से छह कोरोना मरीज मिले हैं, इसमें एक महिला मरीज है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 28 हैं।
