बरेली: जीआरएम स्कूल में पिकनिक का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने की मस्ती
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चे शामिल हुए। पिकनिक की शुरुआत प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने बच्चों को टॉय ट्रेन में बैठा कर किया। ये भी पढे़ं- बरेली: 8 नंवबर से शुरू होगी अनएक्विपड मास्टर पॉवरलिफ्टिंग …
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चे शामिल हुए। पिकनिक की शुरुआत प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने बच्चों को टॉय ट्रेन में बैठा कर किया।
ये भी पढे़ं- बरेली: 8 नंवबर से शुरू होगी अनएक्विपड मास्टर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
बच्चों की मस्ती के लिए विभिन्न झूले, टॉय ट्रेन, जंपिंग जैक्स, ट्रामपॉलिन, मैरी गो राउंड और जायंट व्हील पिकनिक के लिए मुख्य आकर्षण रहे। संगीत की धुनों पर थिरकने के लिए उनकी अपनी कक्षाओं में गीत भी बजाए गए। अपने-अपने घरों से लाए गए अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों का भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत और जूनियर विंग की समन्वयक डाॅ. विनीता सक्सेना सहित आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: आठ स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, बनेगा इंटर कॉलेज
