भारत सबसे अधिक बेरोजगार और दुनिया के सबसे अधिक अमीर लोगों वाला देश: राहुल गांधी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महबूबनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत को सबसे ज्यादा बेरोजगार और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों वाला देश होने का ‘दुर्लभ’ गौरव प्राप्त है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई। इस दौरान गांधी …

महबूबनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत को सबसे ज्यादा बेरोजगार और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों वाला देश होने का ‘दुर्लभ’ गौरव प्राप्त है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई। इस दौरान गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आती है, तो बुनकरों द्वारा हथकरघा उत्पादों पर जो भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान किया जा रहा है, उसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

ये भी पढे़ं- केंद्र सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है- पीएम मोदी

कांग्रेस नेता ने दावा किया, पिछले 35 वर्षों की तुलना में आज भारत में सबसे ज्यादा लोग बेरोजगार हैं। साथ ही, भारत में दुनिया के सबसे अमीर लोग भी हैं। वे (अमीर लोग) जो चाहें, कर सकते हैं। इधर मुख्यमंत्री (के. चंद्रशेखर राव) और वहां (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मोदी उनका पूरा समर्थन करते हैं। ये राजनीतिक दल नहीं बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। गांधी ने कहा कि वह अपने मार्च के दौरान एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र से मिले, जो अब एक ‘डिलीवरी ब्वॉय’ के रूप में काम कर रहा है क्योंकि तेलंगाना सरकार ने उसके कॉलेज की फीस की कथित तौर पर प्रतिपूर्ति नहीं की।

उन्होंने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा जो भी जनविरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं, केसीआर उनका समर्थन करते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश के किसान अपने प्रयासों के बावजूद फसलों का उचित दाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा पर देश में नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि उनका मार्च बिना किसी नफरत के नदी की तरह प्रवाहित हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘यह सच्चा भारत है। यह हमारा इतिहास है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जो भी कर रहे हैं, देश के खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीआरएस ने केन्द्र के उन तीन विवादित कृषि कानूनों का भी समर्थन किया था। हालांकि, किसान आंदोलन के बाद उन कानूनों को वापस ले लिया गया। गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आती है तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को और बजट आवंटित किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- ‘BJP वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के खिलाफ क्यों है’,कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 


संबंधित समाचार