बरेली: मुख्यमंत्री के दौरे से डरे अधिकारी, रात तक डाली हॉटमिक्स सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों में खलबली मच गई। जिन जर्जर सड़कों पर पैचवर्क करने के लिए अधिकारी ढिलाई डाले हुए थे, उन पर एकाएक मशीनरी उतारकर पैचवर्क के साथ ज्यादा खराब सड़क स्थल पर हॉटमिक्स सड़क बनवानी शुरू कर दी। पीलीभीत रोड एयरपाेर्ट की वजह …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों में खलबली मच गई। जिन जर्जर सड़कों पर पैचवर्क करने के लिए अधिकारी ढिलाई डाले हुए थे, उन पर एकाएक मशीनरी उतारकर पैचवर्क के साथ ज्यादा खराब सड़क स्थल पर हॉटमिक्स सड़क बनवानी शुरू कर दी। पीलीभीत रोड एयरपाेर्ट की वजह से वीआईपी सड़क में गिनी जाती है लेकिन सर्वाधिक हालत इसी सड़क की खराब थी। बड़ा बाईपास के चौराहे से लेकर एयरपोर्ट, फिर बैरियर, सुरेश शर्मा नगर, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर चौराहे तक सड़क की हालत बेहद खराब थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: आठ स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, बनेगा इंटर कॉलेज

कुछ दिन पहले मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने जिम्मेदारों को कसा तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पीलीभीत रोड पर कुछ जगह के गड्ढे भरवा दिए। विश्वविद्यालय के पास कुछ हिस्से में हॉटमिक्स सड़क भी रात में डलवा दी लेकिन अन्य जगह सड़क में गहरे गड्ढे छोड़ दिए, जो राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन गए थे। पीलीभीत रोड पर तुलसीनगर कालोनी के पास, विश्वविद्यालय के गेट के पास, पेट्रोल पंप के सामने, शक्तिनगर के पास सड़क काफी खराब थी।

शनिवार की दोपहर तक पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क पर पैचवर्क कराने के लिए दूर-दूर तक नजर नहीं आए लेकिन दोपहर बाद जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय से मैसेज मिला कि 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के बरेली दौरे का कार्यक्रम लग रहा है, वैसे ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने पीलीभीत रोड पर पैचवर्क कराने के साथ ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़क पर हॉटमिक्स सड़क बनवानी शुरू कर दी।

दोपहर 1 बजे से मशीनरी विश्वविद्यालय के पास से सड़क पर पैचवर्क करते हुए आगे बढ़ी। देर रात तक पैचवर्क करने के साथ हॉटमिक्स सड़क मशीन से डालने का काम जारी रहा। वहीं, अब तक बरेली जिले में महज 60 प्रतिशत सड़कों के ही गड्ढे भरे गए हैं। यह रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने दो दिन पहले शासन को भेजी थी। जबकि सीएम के 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के स्पष्ट निर्देश हैं।

चलते ट्रैफिक पर डाली सड़क, राहगीर हुए परेशान
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पीलीभीत रोड पर चलते ट्रैफिक पर पैचवर्क कराने के साथ हॉटमिक्स सड़क डलवाई। इससे राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जहां-जहां हॉटमिक्स सड़क डाली गई, वहां पर पूर्णता ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया। बीसलपुर चौराहे पर राहगीरों को ज्यादा दिक्कतें हुईं।

ये भी पढे़ं- बरेली: जीआरएम स्कूल में पिकनिक का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने की मस्ती

संबंधित समाचार