हैलोवीन के दौरान भगदड़ में अब तक 151 लोगों की मौत, भारत ने कहा- हम दक्षिण कोरिया के साथ
सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है, जबकि 82 अन्य घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन …
सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है, जबकि 82 अन्य घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान घटी घटना पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया और कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में उस देश के साथ है। जयशंकर ने ट्वीट किया, सियोल में भगदड़ में इतने युवाओं की मौत से बहुत स्तब्ध हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम मुश्किल की इस घड़ी में कोरिया गणराज्य के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।
Deeply shocked at the loss of so many young lives due to the stampede in Seoul. Our condolences to the families of those who lost their dear ones. We stand in solidarity with the Republic of Korea during this difficult time.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 30, 2022
शनिवार देर रात की है घटना
आपातकालीन कर्मियों और राहगीरों ने राजधानी के इटेवन जिले में शनिवार को मची भगदड़ के बाद सड़कों पर पड़े लोगों को सांस दिलाने की कोशिश की। सियोल के योंगसन अग्निशमन विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम के अनुसार, मृतकों और घायलों में ज्यादातर किशोर और 20 वर्ष के आसपास की आयु के युवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में 19 विदेशी भी हैं, जिनकी राष्ट्रीयता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। घायलों में से 19 की हालत नाजुक है, लिहाजा मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इटेवन में देश के सबसे बड़े आउटडोर ‘हैलोवीन’ उत्सव के लिए लगभग 100,000 लोग एकत्रित हुए थे।
BREAKING: #BNNSouthKorea Reports
Death toll rose to 149 people and 76 were injured in a deadly stampede in Seoul's #Itaewon district, as huge crowds of partygoers stampeded at late-night Halloween celebrations.
The death toll is expected to rise, according to Fire officials. pic.twitter.com/jPLwp4kiAk
— Gurbaksh Singh Chahal (@gchahal) October 30, 2022
आपको बता दें कि घटनास्थल के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि अफरा-तफरी के बीच कैसे अपने लोगों को सीपीआर देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के लोग भी बेहोश हुए लोगों को सीपीआर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़, 120 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल
