सरकारी नौकरी करने का सुनहरा अवसर, यहां निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने जूनियर असिस्टेंट सहित कुल 3673 पद पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट/hc.ap.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन …
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने जूनियर असिस्टेंट सहित कुल 3673 पद पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट/hc.ap.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 है।
ये भी पढ़ें- ONGC Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी?
महत्वपूर्ण तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 21 अक्टूबर 2022
आवेदन की शुरुआती तारीख : 29 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 15 नवंबर 2022
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए और कुछ पद के लिए ग्रेजुएशन का डिग्री होना चाहिए।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैलरी
57,100 से 1,47,760 रुपये प्रति माह होनी चाहिए।
सैलेक्शन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (GEN/OBC) : 800 रुपये
आरक्षित वर्ग (SC/ST) : 400 रुपये
ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है- पीएम मोदी
