बरेली: बिना मास्क के निकले तो अब भरना होगा पांच सौ का जुर्माना
बरेली, अमृत विचार। बिना मास्क लगाकर सड़क पर निकलना अब और भी महंगा हो गया है। अब तक पुलिस ऐसे लोगों से सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया करती थी। लेकिन अब बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों को पांच सौ रुपये का जुर्माना भरना होगा। रविवार से यह व्यवस्था जिले में लागू कर दी …
बरेली, अमृत विचार। बिना मास्क लगाकर सड़क पर निकलना अब और भी महंगा हो गया है। अब तक पुलिस ऐसे लोगों से सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया करती थी। लेकिन अब बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों को पांच सौ रुपये का जुर्माना भरना होगा। रविवार से यह व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सैकड़ों लोगों से पांच सौ रुपये के हिसाब से ही जर्माना वसूल किया।
लगाम लगने की जगह कोरोना संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है। लोग बिना काम के घरों से निकल रहे है। और बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ रहे है। इससे कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार ने रविवार से नियमों को और भी सख्त कर दिया है।
इसके चलते बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का जो चालान पहले 100 रुपये का कटता था वह अब 500 रुपये का हो गया है। रविवार को पुलिस ने जिले में जितने भी चालान किए उनसे पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। आगे से बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे लोगों से पुलिस 500 रुपये के हिसाब से ही जुर्माना वसूल करेगी। इसके साथ ही इज्जतनगर पुलिस ने फिनिक्स मॉल के बाहर बिना मास्क लगाकर घूम रहे मुडिया के सलीम, अब्दुल हसन और श्रीपाल के खिलाफ महामारी फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
