कानपुर: पानी में तैरता दिखा अजगर, ग्रामीणों में दहशत
कानपुर, अमृत विचार। हम सबने अजगर को सुस्त पड़े रहकर अपने शिकार का इंतजार करते या फिर शिकार करते देखा या सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी आपने 10से 12 फुट लंबे अजगर को पलक झपकते ही तेजी के साथ पानी में तैरते हुए सुना है। नहीं न , लेकिन कानपुर आउटर में नहर किनारे …
कानपुर, अमृत विचार। हम सबने अजगर को सुस्त पड़े रहकर अपने शिकार का इंतजार करते या फिर शिकार करते देखा या सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी आपने 10से 12 फुट लंबे अजगर को पलक झपकते ही तेजी के साथ पानी में तैरते हुए सुना है। नहीं न , लेकिन कानपुर आउटर में नहर किनारे सुस्त अवस्था में पड़ा एक अजगर ग्रामीणों द्वारा डंडे से हिलाने पर अचानक तेजी के साथ पानी में तैरने लगा। वही इस मामले के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अजगर को लेकर लगातार अफवाहें जोरों पर हैं। कोई इसे अजगर मान रहा है, तो कोई इसे एनाकोंडा बता रहा है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि साढ़ थानाक्षेत्र स्थित नहर के किनारे एक अजगर सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। पास में ही जानवर चरा रहे ग्रामीणों की निगाह जब अजगर पर पड़ी, तो वह उसे मृत समझ रहे थे। उन्होंने डंडे के द्वारा अजगर हिलाया, जहां डंडे से हिलाने के दौरान वह तेजी के साथ नहर में जाते हुए अचानक तैरना शुरू कर दिया।
लोगों का कहना है की उन्होंने अजगर को तैरते हुए आज पहली बार देखा है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है, अजगर लगभग 10 से 12 फुट लंबा था। वही ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी है। फिलहाल क्षेत्र में पानी में तैरते हुए अजगर का दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अजगर या एनाकोंडा
ग्रामीणों का कहना है कि कानपुर में इससे पहले भी कई बार अजगर निकल चुका है, लेकिन आज तक उन्होंने अजगर को इतनी रफ्तार से तैरते हुए पहले कभी नहीं देखा है। कोई इसे अजगर बता रहा है तो कोई एनाकोंडा बोल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विशालकाय अजगर को पानी में तैरता देखकर उनमें दहशत का माहौल अभी भी।
ये भी पढ़ें-उन्नाव: दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
